Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


चोर गिरोह के तीन आरोपी काबू . बाइक चोरी सहित घरों व खेतों में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 फरवरी 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी सहित खेतों व घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की हैं। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र मक्खन लाल निवासी साई कॉलोनी, राहुल पुत्र बलवान निवासी कारद हाल साई कॉलोनी व समीर पुत्र कामिल निवासी रिसालू रोड पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि मंगलवार साय उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बगैर नंबर प्लेट लगी सीडी डिलक्स बाइक पर बलजीत नगर नाका की तरफ से सनौली रोड होते हुए संजय चौक की तरफ जाएगे। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत शिव चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक बाइक पर संदिग्ध किस्म के तीन युवक बलजीत नगर नाका की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर आरोपी युवको से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राहुल पुत्र मक्खन लाल निवासी साई कॉलोनी, राहुल पुत्र बलवान निवासी कारद हाल साई कॉलोनी व समीर पुत्र कामिल निवासी रिसालू रोड पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त सीडी डिलक्स बाइक जनवरी में गांव गढ़ी बेसिक से धनसौली रोड पर खेतों से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में कशमीरा निवासी कुराड़ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

चोरी की 4 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा:

गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने थाना सनौली क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बने कोठड़ो से सिलेंडर व ट्यूबवेल की केबल चोरी करने की तीन वारदातों के अतिरिक्त नलवा कॉलोनी में एक मकान से मोबाइल व नगदी चोरी करने की एक वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदातों बारे थाना सनौली व थाना चांदनी बाग में मुकदमें दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो तीनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पकड़ से बचने के लिए चोरीशुदा बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर आरसी को नष्ट कर दिया । तीनों आरोपी चोरीशुदा उक्त बाइक पर सवार होकर बेचने की फिराक में मंगवलार को सनौली रोड पर ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को चोरीशुदा बाइक सहित शिव चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. तीनों आरोपियों ने मिलकर 14 जनवरी को गांव गढ़ी बेसिक से धनसौली रोड पर खेत से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना सनौली में कशमीरा निवासी कुराड़ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. तीनों आरोपियों ने मिलकर 10 जनवरी को गांव नगंला आर खेत में बने कोठड़े से दो गैस सिलेंडर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना सनौली में गांव नंगला पार निवासी देवराज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. तीनों आरोपियों ने मिलकर 13 व 12 जरवरी को गांव सनौली कला खेत में बने दो कोठड़ो से दो सिलेंडर, 2 कट्टे चावल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना सनौली में सतीश पुत्र रामकिशन निवासी सनौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. तीनों आरोपियों ने मिलकर 14 जनवरी की रात गांव छाजपुर खुर्द निवासी जगदीश पुत्र प्रेम सिंह के खेत में ट्यूबवैल से बिजली की केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना सनौली में जगदीश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. तीनों आरोपियों ने मिलकर 1 फरवरी की रात नलवा कॉलोनी में एक घर में घुसकर तीन मोबाइल फोन, एक चांदी का कड़ा व 24 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना चांदनी बाग में अशोक पुत्र कन्हैया लाल निवासी नलवा कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments