Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


घरों व मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार. 5 वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 नवम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए घरों व मंदिर में चोरी व बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील निवासी गढ़ी सिकंदरपुर, राहुल निवासी बतरा कॉलोनी व सोनू निवासी कुलदीप नगर के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार की शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़ी सिकंदरपुर गांव में संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुनील पुत्र आनंद प्रकाश निवासी गढ़ी सिकंदरपुर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथी आरोपी बतरा कॉलोनी के राहुल व कुलदीप नगर के सोनू के साथ मिलकर 28 सितम्बर को पूजा विहार कॉलोनी में एक मकान से दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी पाजेब, पांच जोड़ी चुटकी व एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में मुन्ना पुत्र भगवान सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस टीम ने आरोपी सुनील की निशानदेही पर आरोपी सोनू को कुलदीप नगर से व आरोपी राहुल को बतरा कॉलोनी से गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त बाइक चोरी की एक वारदात सहित चोरी की 4 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारें संबंधित थाना में अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया गिरोह का सरगना आरोपी सुनील है। तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की एकाएक उक्त वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल व एक बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने व चोरीशुदा जैवरात बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने रविवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया आरोपी सुनील का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज है। आरोपी वर्ष 2018 में जेल से बेल पर बाहर आया था।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ


तीनों आरोपियों ने मिलकर 28 सितम्बर को पूजा विहार कॉलोनी में घर से मोबाइल फोन व जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में मुन्ना पुत्र भगवान सिंह निवासी पूजा विहार कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

करीब ढाई महीने पहले नारायणा नहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की।

21 जुलाई की रात अहर गांव में मंदिर के दानपात्र से 30 हजार रूपए चोरी किये। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में मंदिर के पुजारी बाबा दयानंद नाथ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

5 मई को सुताना गांव में घर से 30 हजार रूपए व एक गैस सिलेंडर चोरी किया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में कविता पत्नी सतीश निवासी सुताना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

17 सितम्बर 2023 को कुलदीप नगर में घर से चुल्हा व गैस सिलेंडर चोरी किया। थाना पुराना औद्योगिक में दीपक पुत्र अमरजीत निवासी कुलदीप नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments