Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को गंभीर चोट मारने मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 नवम्बर 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी के पास ग्राउंड में बैठे युवक पर हमला कर चोट मारने मामले में सोमवार को और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शुभम निवासी उग्राखेड़ी, भानू प्रताप निवासी सेक्टर 25 व रणजीत निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया पूछताछ में आरोपी शुभम ने पुलिस को बताया वह विद्यानंद कॉलोनी निवासी असलम के साथ किसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए था। इसी के चलते उसने अपने साथी आरोपी भानू प्रताप, रणजीत व मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपी नाजिम के साथ मिलकर लाठी डंडो से असलम को चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में असलम पुत्र इस्लाम निवासी विद्यानंद कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 8 अक्तूबर की देर शाम करीब 9 बजे कॉलोनी के नजदीक मिड डे की जिम के पास ग्राउंड में बैठकर फोन पर बात कर रहा था। वहा पर विद्यानंद कॉलोनी निवासी नाजिम आया और उसे देखकर चला गया। करीब 10 मिनट बाद नाजिम वापस शुभम निवासी उग्राखेड़ी, सतीश निवासी निंबरी, रोहित उर्फ रिंकू व दीपक उर्फ दीपू निवासी उग्राखेड़ी के साथ आया और आते ही सभी ने उस पर जान से मारने की नीयत से तलवार व रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके दोनों हाथ व पैरों पर काफी चोट मारी। वह बचाव के लिए चिल्लाया। कॉलोनी के लोगों को आते देख आरोपी चोट मारकर जाने से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसको इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना चांदनी बाग में असलम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments