अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार. 74 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT , 24 जनवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा नशे सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियाया चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम ने दिवाना रोड पर दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहे युवक को काबू किया। आरोपी के पास से 74 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान पुलिस लाइन के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की दिवाना रोड पर एक युवक दुकान के बाहर काउंटर में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दुकान के बाहर आवाज लगाकर शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सिलेवान पुत्र हिकमत निवासी शिव चौक राज नगर के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से 36 बोतल, 24 अध्धे व 100 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी की जमानत हो गई।

Comments