Sunday, August 2, 2026
Newspaper and Magzine


दुर्घटनाओं से बचने के लिए अधिकारी लोगों को करें जागरूक: एसडीएम ज्योति मित्तल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 20, 2024 Tags: , , , , ,

-सर्विस रोड़ पर साफ सफाई व मुरम्मत का रखना होगा विशेष ध्यान

-एसडीएम ने इसराना रोहतक नेशनल हाईवे के सर्विस रोड़ का किया निरीक्षण

BOL PANIPAT , 20 नवम्बर। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशानिर्देश पर एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने इसराना – रोहतक नेशनल हाईवे के सर्विस रोड़ का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
    एसडीएम ने बताया कि हमें साफ सफाई को लेकर कार्य करना चाहिए। जहंा जहां सर्विस रोड़ टूटा हुआ है उसकी मुरम्मत करने के भी उन्होंने निर्देश दिए।
  एसडीएम ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण कई बार घटनाएं घट जाती है इसके मददेनजर पीली पटटी रोड़ो पर लगानी होगी। जहां जहां गति अवरोधक है वहां वहां पर संकेत देने होगें ताकि किसी भी तरह की घटनाएं न हो।
    एसडीएम ने कहा कि हमें सर्विस रोड़ पर अवैध वाहनों की पार्किंग नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय समय पर सर्विस लाइन का निरीक्षण करें। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सुरेश सैनी के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments