Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


18 फरवरी से 24 फरवरी तक संशोधन प्राधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी नागरिक समालखा को दे मतदाता सूची आपत्ति

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 9, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 9 फरवरी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका समालखा के सभी वार्डों की वोटर लिस्ट 10 फरवरी से 17 फरवरी तक पुनरीक्षण करके अपडेट की जानी है जिसकी प्रति नगरपालिका समालखा के कार्यालय में कार्यालय समय के अन्दर देखी जा सकती है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मतदाता सूची के अन्दर यदि किसी को अपना नाम दर्ज करने के लिए अपना दावा या इसके अन्दर दर्ज इन्द्राज के लिए कोई भी आपत्ति दायर करनी हो तो वह 18 फरवरी से 24 फरवरी तक संशोधन प्राधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी नागरिक समालखा को दे सकता है। इसके अतिरिक्त ऐसे दावे एवं आपत्तिया नगरपालिका सचिव समालखा के कार्यालय में भी दी जा सकती हैं।

प्रत्येक दावा एवं आपत्ति निर्धारित फार्म पर संशोधन प्राधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी नागरिक समालखा को ही सम्बोधित होगा जो उन्हें निजी तौर पर या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भी भेजा जा सकता है।

Comments