सामाजिक कल्याण के कार्यों में ब्रह्माकुमारीज का योगदान सराहनीय- पंवार
– ज्ञान मानसरोवर में हर वर्ष दर्जनों भर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होते- बीके भारत भूषण
BOL PANIPAT : 24 नवंबर, मडलौडा, थिराना के पास स्थित ब्रह्मकुमारी के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, ब्रह्मा कुमारीज ज्ञान मानसरोवर निदेशक बीके भारत भूषण, हुड्डा सेवा केंद्र संचालिका बीके सुनीता व बीके बिंदु बहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि समय प्रति समय ब्रह्मा कुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में अनेकानेक ऐसे कार्यक्रम होते हैं जो समाज में भिन्न-भिन्न समुदाय और विभिन्न वर्ग के लोगों को जागरुक करते हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता की सामाजिक कल्याण के कार्यों में ब्रह्मकुमारीज का अहम योगदान है, जो अति सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री महोदय ने कैम्पस में बनने वाले मनमोहिनी भवन निर्माण हेतु हरियाणा सरकार की तरफ से अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। ब्रह्माकुमार भारत भूषण ने अपने वक्तव्य में कहा कि कोई भी कार्य हमेशा परमात्मा की याद से शुरू करना चाहिए। क्योंकि ईश्वर की याद में रह किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलती है और कर्म करते भी बीच-बीच में परमात्मा का जरूर आह्वान करें।
रिट्रीट सेंटर में होने वाले किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष करीब 12 कार्यक्रम बड़े स्तर पर हुए जिनमें महिला सशक्तिकरण, युवा जागृति एव शिक्षक दिवस पर बहुत बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जिसमें जिले भर से सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों से सैकड़ो शिक्षकगण पधारे।सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ब्रह्मावत्सों के बीच कार्यक्रम में अखिल भारतीय सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभज सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं करण सिंह अहलावत भी उपस्थित रहे. इस मौके पर बाल कलाकारों ने नशा मुक्त समाज बने विषय पर आधारित गीत पर नृत्य करके बहुत अच्छा संदेश दिया। बीके सुनीता बहन ने मंच संचालन किया

Comments