Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तर पर 9 से 11 दिसम्बर तक भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 नवम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय में गीता महोत्सव की तैयारियों व प्रबंधों के लिए विभिन्न सरकारी संगठनों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि गीता महोत्सव आगामी 9 से 11 दिसम्बर के बीच जिला स्तर पर स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन केवल सरकारी स्तर तक सीमित न रहे बल्कि जिला के विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक-धार्मिक संस्थान तथा समाज के हर वर्ग की भागीदारी इसमें सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जहां कुरुक्षेत्र में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है वहीं सभी जिलों में गीता महोत्सव समारोह आयोजित किए जाएंगे। पानीपत में 9 से 11 दिसम्बर के बीच गीता महोत्सव समारोह का आयोजन शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। इसके तहत प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा, ग्लोबल चैंटिंग व पारितोषिक वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने समारोह स्थल पर सफाई, बिजली, पानी व शौचालयों आदि की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को पर्याप्त तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सैमिनार तथा शोभा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं का सहयोग लेकर सुन्दर व मनमोहक यात्रा निकाली जाएगी। गीता पूरे विश्व की धरोहर है और ये हम सबका सौभाग्य है कि इसकी जन्म स्थली कुरुक्षेत्र है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव, डीएसपी सतीश वत्स, कृष्ण कृपा सेवा समिति से चंद्र शेखर शर्मा, सुनील ग्रोवर,विभु पालीवाल, दशहरा कमेटी से सूरज दुरेजा, प्रधान रमेश माटा, प्रधान कृष्ण रेवड़ी, हरविंदर सिंह लाडी, अवनीश ठाकुर, राजेश बत्रा, अंकुश बंसल,अनिल मदान व सिख संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Comments