Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


महावीर विकलांग सहायता समिति कर रही विकलांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 4, 2024 Tags: , , , ,

-शिविर में पंजीकरण करवाने वाले ही होंगे लाभ के पात्र: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया
-बाबा जोध सचियार में होगा 6, 7, 8 दिसम्बर को शिविर का आयोजन
-शिविर का समय 9 से 5 बजे तक निर्धारित .पानीपत की कई संस्थाएं कर रही सहयोग

BOL PANIPAT , 4 दिसम्बर। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की नई दिल्ली शाखा द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन 6,7,8 दिसम्बर को डेरा बाबा जोध सचियार में किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत पात्र लोगों को फिटमेंट एवं वितरण कृत्रिम अंग, कैलिपर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाये जाएंगे। इसमें पात्र लोगों को पहले निशुल्क पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।  
      इस शिविर में कृत्रिम पैर, हाथ, कैलिपर, बैसाखी, छड़ी, वॉकर, दृष्टि बाधित व्यक्ति के लिए छड़ी, व्हील चेयर, सी .पी व्हील चेयर, हाथ द्वारा चलाने वाली साइकिल व फ्री नेत्र जांच की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने पात्र लोगों से आहवान किया कि वे इस शिविर का लाभ ले व पंजीकरण करायें। बगैर पंजीकरण करवायें इस कैम्प के पात्र नहीं माने जाएगें। शिविर का समय 9 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Comments