श्री प्रेम मंदिर पानीपत में श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 7-12-2024 से प्रारम्भ।
BOL PANIPAT : परम पूज्या श्री श्री 108 श्री कान्ता देवी जी महाराज परमाध्यक्षा प्रेम मंदिर पानीपत की अध्यक्षता में श्री प्रेम मंदिर पानीपत में पावन दिव्य श्री मद्भागवत कथा प्रारम्भ हुई। वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्रद्धेय श्री हित शरण अतुल कृष्ण गोस्वामी जी ने पावन कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति व सनातन संस्कार अनादि काल से ही मानवता में प्रेम का संदेश देते हैं। यह प्रेम का संदेश काल सीमा और धर्म की परिधि से परे है। यूं कहें कि सम्पूर्ण मानवता के लिए है। हर तरह की हिंसा यदि नियंत्रण में होनी है तो एक मात्र परस्पर प्रेम ही इसका विकल्प है।
जन्म और मृत्यु पर उन्होंने कहा कि हम सभी को केवल सात दिन ही मिलें हैं। इन्हीं सातों दिनों में ही जीवन मरण होना है। श्री भागवत कथा हमें मृत्यु के भय को दूर कर मुक्ति मार्ग की ओर अग्रसर करती है।
परमाध्यक्षा ने भी अपने उपदेश संदेश में बताया कि पावन कथा श्रवण करने व अनुसरण करने से ही परस्पर प्रेम का संचार और विश्व में शांति सम्भव है।
पावन कथा के आरम्भ होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई।
पावन कथा मंदिर के सेवादार माननीय श्री दयानंद अग्घी जी व उनके परिवार की और से अपने स्वर्गीय माता पिता जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है। पावन कथा का समय 7 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक सायंकाल 3 बजे से 7 बजे तक रहेगा। 13 दिसम्बर शुक्रवार को समय प्रातः 10 बजे से लेकर प्रभु इच्छा तक रहेगा।

Comments