हनुमत ध्वज एवं हनुमत मूर्ति पर राखी बांधकर सुखी जीवन एवं सबकी मंगलकामना के साथ रक्षासूत्र बांधा।
BOL PANIPAT : युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी द्वारा आज सेठी चौक स्थित संत द्वारा हरि मन्दिर में श्री हनुमान जी को समर्पित रक्षा बन्धन समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसमें माताओं-बहनों ने पवनपुत्र हनुमान जी को राखी बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज सुबह से ही संगतें मन्दिर पहुँचना शुरू हो गई थी। सभी ने पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए हनुमत ध्वज एवं हनुमत मूर्ति पर राखी बांधकर सुखी जीवन एवं सबकी मंगलकामना के साथ रक्षासूत्र बांधा। सभा के संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि यह सभा का 5वाँ रक्षा बंधन समारोह है। मातृ शक्ति में साहस एवं सकारात्मकता का संचार हो इसके लिए सभी माताओं बहनों ने भगवान श्री हनुमान जी को राखी बांधकर अच्छे भविष्य का आशीर्वाद लिया। उन्होंनेे कहा कि रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व इस आयोजन का कारण यही है कि सभी अपने परिवार के लिए हनुमान जी से आशीर्वाद लेकर राखी के दिन अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधें। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र द्वारा पूजित किए गए ध्वज हरिद्वार में माता मनसा देवी एवं हर की पौड़ी गंगा जी मन्दिर पर लगाए जायेंगे। कार्यक्रम में महिला संकीर्तन मण्डल द्वारा संकीर्तन किया गया । इस अवसर पर मनजीत कौर, हरप्रीत कौर, अनीता सहगल, दैवेन्द्र कौर, पुष्पा रानी, सुषमा रानी, अनुराधा शर्मा, वन्दना शर्मा, प्रीति, मीनू रानी, कमले रानी, राज रानी,पूनम शर्मा, सुनीता देवी, रजनी कुशल देवी, अंकिता, सरोज सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थीं।

Comments