ड्रग्स अवेयरनेस पर रैली का आयोजन.
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब” के द्वारा ड्रग्स अवेयरनेस पर पोस्टर व स्लोगन पर आधारित एक रैली का आयोजन किया गया | इस रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी देश की ऊर्जा होते है और युवाओं की शकित का समाज के विकास में मुख्य योगदान होता है | उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रैली का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं की लत को छोड़ने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करना है | यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के संयोजक प्रो. अजयपाल सिंह ने भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा मुक्ति अवेयरनेस पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति व समाज को नशे की बुरे से मुक्त करना है | महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि नशा मुक्ति का महत्त्व न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य व जीवन के लिए है बल्कि समाज के विकास के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है आज विभिन्न प्रकार के नशा मुक्ति जागरूकता प्रोग्राम शुरू किए गए है जिसमे सरकारी व गैर सरकारी संगठनो का मुख्य योगदान है | इस रैली में सभी विद्यार्थियों द्वारा यह आह्वान किया गया कि हम किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग नहीं करेंगे अगर कोई ऐसा विद्यार्थी मिलता है तो ड्रग्स की लत से बाहर आने में मदद करेंगे | इस रैली के आयोजन में कॉलेज के विभिन्न सदस्यों डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. शर्मीला यादव, डॉ. नरवीर, अश्वनी गुप्ता रितिका जताना व सोनिया विरमानी ने अहम भूमिका निभाई |

Comments