आहते में चोरी करने वाला आरोपी काबू. दो बैटरी व 1500 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 23 दिसम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने असंध रोड पर आहते में चोरी करने वाले आरोपी को रविवार देर शाम सेक्टर 25 में उझा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वीरभान निवासी भारत नगर हाल राज नगर के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि रविवार को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 25 उझा मोड़ पर एक संदिग्ध किस्म का युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वीरभान पुत्र ओम प्रकाश निवासी भारत नगर हाल राज नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी 20 दिसम्बर की रात असंध रोड गार्डन के पास एक आहते से दो बैटरी व 6 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी गवालडा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज है। आरोपी करीब 10 दिन पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो बैटरी व 1500 रूपए बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments