Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


कार सवार देसी पिस्तौल व 7 जिंदा रौंद सहित काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 दिसम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने भगत सिंह कॉलोनी जाटल रोड पर गैस एजेंसी के पास एक कार सवार युवक को अवैध देसी पिस्तौल व 7 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। इसी के तहत बुधवार को सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान देशवाल चौक के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की भगत सिंह कॉलोनी जाटल रोड पर गैस एजेंसी के पास महेश निवासी भालसी बरेजा कार में बैठा है। महेश गाड़ी में हर समय देसी पिस्तौल रखता है।
पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर कार में ड्राइवर सीट पर बैठे युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान महेश पुत्र मंगल निवासी भालसी के रूप में बताई। कार की तलाशी लेने पर दोनों सीट के बीच में बने बॉक्स के अंदर से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर चेक किया तो लोडेड मिली। मैग्जीन को अनलोड करने पर 7 जिंदा रौंद मिले।
पुलिस टीम ने बरामद देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया करीब 1 साल पहले उसने उत्तराखंड के रूडकी निवासी रहमान से उक्त देसी पिस्तौल व 7 जिंदा रौंद 50 हजार रूपए में खरीदे थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ करने व असला सप्लार के ठिकानों का पता लगा काबू के लिए वीरवार को आरोपी को महेश को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments