Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक व मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू . चोरीशुदा 3 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 दिसम्बर 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने बाइक व मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी कुछपुरा परगना मैनपुरी यूपी व हिमांशु उर्फ लाला निवासी हरदयपुर अलीगंज यूपी हाल किरायेदार देशराज कालोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 3 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सेक्टर 25 कट के पास मौजूद थी। इसी दौरान दो संदिग्ध किस्म के युवक बगैर नंबर प्लेट लगी एक बाइक पर सवार होकर जीटी रोड की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाकर युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अभिषेक पुत्र रणपाल निवासी कुछपुरा परगना मैनपुरी यूपी व हिमांशु उर्फ लाला पुत्र अर्जुन निवासी हरदयपुर अलीगंज यूपी हाल किरायेदार देशराज कालोनी पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने बाइक के इंजन, चैसिस नंबर के आधार पर ऑनलाईन चैक किया तो बाइक थाना शहर क्षेत्र से गत नवम्बर महीने में चोरी की हुई मिली। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में संजय निवासी महाबीर कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों सहित फोन चोरी की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदातों बारे थाना शहर व थाना किला में मुकदमें दर्ज है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा 2 बाइक व 6 मोबाइल फोन देशराज कालोनी में आरोपी हिमाशु के कमरे से बरामद किये। चोरीशुदा बरामद मोबाइल फोन के मालिकों की पहचान ना होने पर मोबाइलों को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ की दोनों नशा करने के आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक व मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। मंगलवार को दोनों आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हे चोरी की बाइक सहित जीटी रोड पर सेक्टर 25 मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 18 नवम्बर की साय इमाम साहब मोहल्ले के नजदीक से संजय निवासी महाबीर कालोनी की बाइक चोरी की। थाना शहर में संजय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर 29 सितम्बर को जीटी रोड पर कोटेक महिंद्रा बैंक के सामने से अंकित निवासी डाबर कालोनी पानीपत की एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना शहर में अंकित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर 26 अक्तूबर को माटा चोक के पास से योगेश निवासी सेक्टर 12 की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना किला में योगेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments