Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार.12 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लाकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना मतलौडा पुलिस टीम ने रविवार को अटावला गांव में उरलाना कला रोड पर एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना मतलौडा प्रभारी ट्रेनिज डीएसपी ज्योति ने बताया कि थाना मतलौडा पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान अटावला गांव में बस स्टॉप के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सुशील निवासी अटावला शराब ठेकेदार रूपेंद्र निवासी लाखु बुआना से मिलीभगत कर उरलाना कला गांव में शराब ठेके से शराब लेकर अवैध तरीके के बेचने के लिए गांव अटावला की तरफ आ रहा है।
पुलिस टीम ने उरलाना कला की और से आने वाले रास्ते पर पहुंचकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा रखे उरलाना कला गांव की और से आते हुए दिखाई दिया।
युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुशील पुत्र जसवंत निवासी अटावला के रूप में बताई। युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर 12 बोतल शराब मार्का रसीला संतरा मिली। पुलिस टीम ने युवक को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी ट्रेनिज डीएसपी ज्योति ने बताया कि पुलिस ने बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मतलौडा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments