गुमशुदा लड़की को सकुशल अपने घर पहुंचने में मदद की।
BOL PANIPAT : एमडीडी ऑफ इंडिया के कर्मचारी अजय चौहान की सूचना मिलने पर मानव तस्करी निरोधक इकाई पानीपत ने एक गुमशुदा नाबालिग लड़की को टोल टैक्स पानीपत से बरामद किया और उसके बाद उसके परिवार वालों को बाल कल्याण समिति में बुलाया। जहां लड़की के परिजनों से बात करके गुमशुदा लड़की को उसकी मां को सौंप दिया गया। यह लड़की झारखंड के गुमला जिले के सवाकोना गांव से करनाल में अपनी बहन के पास आई हुई थी जहां करनाल रेलवे स्टेशन से यह दिनांक 7 जनवरी को भटकते हुए पानीपत आ गई और गुम हो गई। इस लड़की के गुम होने का पता जब एमसीडी ऑफ इंडिया के सदस्य को चला तो उन्होंने तुरंत एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट के साथ कारवाई करते हुए लड़की को सकुशल अपने घर पहुंचने में मदद की।इस कार्रवाई में मानव तस्करी निरोधक इकाई से स्टेट क्राइम ब्रांच इंचार्ज सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल ज्योति कुमारी, बाल कल्याण समिति से चेयरपर्सन पदमा रानी, मेंबर डॉ मुकेश आर्य ,अशोक कुमार और एमडीडी संस्था से अजय चौहान मौजूद रहे।

Comments