सीएम विंडो के प्रभाव से बिजली का बिल हुआ कम ,एफ.आई.आर. हुई कैंसिल
BOL PANIPAT : 25 फरवरी,सीएम विंडो निगरानी कमेटी की सतर्कता से विकास नगर निवासी के ₹75000 का बिल बिजली विभाग को कम करना पड़ा। याद रहे कि विकास नगर निवासी रतन सिंह को बिजली का बिल 75000 से अधिक मिला जिसे उसने ठीक कराने का प्रयास किया लेकिन बिजली विभाग ने अनसुना किया और अंततः उपभोक्ता सीएम विंडो पर आया जहां तेजवीर वड़ैच व रविंद्र कादियान के प्रयास से बिजली विभाग को दोबारा से अकाउंट को चेक करना पड़ा। जिसमें ₹75000 अधिक का बिल भेजा गया था और इस प्रकार केवल ₹926 रतन सिंह को भरने पड़े । वहीं ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में दर्ज एक मुकदमा 786 झूठा था जिसे सीएम विंडो के हस्तक्षेप से पुलिस को रद्द करना पड़ा ।
एमिनेन्ट सिटीजन तेजवीर बड़ैच व रविंद्र कादियान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सीएम विंडो उन लोगों के लिए कारगर शस्त्र है जो कि हर स्थान से निराश हो जाते हैं और अंततः सीएम विंडो पर आकर उन्हें राहत मिलती है । स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रति शुक्रवार को सीएम विंडो निगरानी कमेटी के एमिनेंट सिटीजंस बैठक आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई करते हैं और संबंधित अधिकारियों को आमने-सामने कर शिकायत कर्ता को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं।
इस शुक्रवार को एमिनेंट सिटीजंस सुरेश गुंबर, देवेंद्र दत्ता ,प्राण रत्नाकर, रविंद्र कादियान ,तेजवीर बड़ैच सुखेंद्र सुरा प्रमुख रूप से शामिल रहे। शुक्रवार को पुलिस विभाग, बिजली विभाग ,स्वास्थ्य नगर निगम, राजस्व विभाग आदि विभागों की शिकायतें आई जिन का मौके पर ही निस्तारण किया गया ।

Comments