Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 9 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने वीरवार को रिसालू रोड स्थित कृष्णा गार्डन मोड़ के पास दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 9 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम वीरवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान रिसालू रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की कृष्णा गार्डन मोड़ के पास दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू मौके से 11 अध्धे व 14 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विकास पुत्र रामनिवास निवासी दलबीर नगर के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। और पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments