गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
BOL PANIPAT : 23 फरवरी 2022, गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गुरूग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस। गहनता से पुछताछ करने के लिये आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में लूट व मर्डर की वारदातों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
इसराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने जानकारी देते हुए बताया की गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रवि उर्फ रविंद्र निवासी जागसी सोनीपत को थाना इसराना पुलिस की टीम सोमवार को गुरूग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। आरोपी रवि व उसके तीन अन्य साथियों ने मिलकर वर्ष 2020 में लाखू बुआना के नजदीक बजेवा मोड़ पर कृष्ण निवासी गांधी नगर गन्नौर की क्रेटा गाड़ी के आगे कार अड़ाकर गन प्वाइंट पर कृष्ण से 1 लाख 40 हजार रूपए, उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व जिंदा रौद, मोबाइल फोन व ड्राईवर से 25 हजार रूपए, मोबाइल फोन व क्रेटा गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। गहनता से पुछताछ करने व इसके साथियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व लूटी गई नगदी व सामान बरामद करने के लिए आरोपी रवि उर्फ रविंद्र को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
आरोपी रवि उर्फ रविंद्र के खिलाफ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में लूट व मर्डर की वारदातों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपी को कुछ महिने पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान के गुरूग्राम की भोंडसी जेल में बंद था।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया थाना इसराना में कृष्ण पुत्र सुरत सिंह निवासी गांधी नगर गन्नौर ने 18 अगस्त 2020 को शिकायत देकर बताया था की उसने चरखी दादरी में रोड़ी बजरी का क्रेशर लगाया हुआ है। ड्राइवर बिरेंद्र पुत्र हवा सिंह निवासी शेखपुरा के साथ वह अपनी क्रेटा गाड़ी में सवार होकर 18 अगस्त की साय घर आ रहा था। देर साय करीब 10 बजे लाखू बुआना नजदीक बजेवा मोड़ के पास पहुंचने पर उसकी कार को पीछे से आ रही डस्टर कार सवार युवको ने ओवर टेक करते हुए रोक लिया। डस्टर कार से तीन अज्ञात युवक उतरे और ड्राइवर साइड के शीशे पर पिस्तौल से फायर किया और गन प्वांट पर ड्रावर को पीछली सीट पर बैठाकर गाड़ी में रखे 1लाख 40 हजार रूपये, उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व जिंदा रौद, मोबाइल फोन व ड्राईवर से 25 हजार रूपए, मोबाइल फोन छीन लिए और दोनो को बांध मोड़ के पास गाड़ी से नीचे उतार कर उसकी क्रेटा गाड़ी को छीनकर फरार हो गए। थाना इसराना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ लूट सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये गए थे।

Comments