जेल में मोबाइल मिलने के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए थ्री की टीम
BOL PANIPAT : 30 सितम्बर 2022, पानीपत जिला जेल में 14 अप्रैल को मिले एक मोबाइल फोन व बैटरी के मामले में एक आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए थ्री की टीम ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पानीपत जिला जेल में मिले एक मोबाइल फोन व बैटरी के मामलें में आरोपी नीटू उर्फ सीटा निवासी मदीना सोनीपत को तिहाड़ जेल से वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने पानीपत जेल में बंदी के दौरान साथी बंदी के मोबाइल में अपना सिम कार्ड डालकर प्रयोग करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी नीटू उर्फ सीटा को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पानीपत जिला जेल में अप्रैल 2022 में मिले मोबाइल के मामले में थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में दर्ज मुकदमें के संबंध में सीआईए थ्री की टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलूओं पर जांच करते हुए गत 14 सितम्बर को विकाश उर्फ मोनू, राहुल व रोहित निवासी मदीना गोहाना सोनीपत को गांव मदीना से काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलाशा हुआ था कि आरोपी विकाश उर्फ मोनू का बड़ा भाई नीटू उर्फ सीटा पानीपत जेल में बंद था। जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी नीटू उर्फ सीटा के खिलाफ हरियाणा एवं दिल्ली में हत्या, लूट व डकैती की वारदातों के संबंध में एक दर्जन के करीब मुकमदें दर्ज हैं। आरोपी विकाश उर्फ मोनू अगस्त 2021 में पानीपत जेल में बंद अपने भाई नीटू उर्फ सीटा से मिलने गया था। नीटू ने उसको जेल में किसी तरह सिम कार्ड भेजने के लिए कहा था। आरोपी विकाश उर्फ मोनू ने घर जाकर अपने साथी गांव निवासी आरोपी रोहित को 2 हजार रूपए देकर उससे सिम कार्ड लिया। वही आरोपी रोहित ने उक्त सिम कार्ड साथी आरोपी राहुल से 500 रूपए में खरीदा था। आरोपी विकाश उर्फ मोनू उक्त सिम कार्ड को लेकर अगस्त 2021 में दौबारा से जेल में भाई नीटू से मिलने के लिये गया और कपड़ों में सिम कार्ड छुपाकर उसको दे दिया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था । इसके बाद आरोपी नीटू उर्फ सीटा को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
पानीपत जिला जेल की उप अधीक्षक गीता रानी ने जेल में चेकिंग के दौरान अंदर बाहरी एरिया में मोबाइल फोन व बैटरी मिलने पर अप्रैल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने शिकायत में बताया था कि 14 अप्रैल को सुबह गिनती खुलने के समय अधिकारियों व जेल गार्द द्वारा पूरी जेल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सुरक्षा वार्ड 1 के बाहरी ऐरिया से एक मोबाइल फोन व दो बैटरी बरामद हुई। फोन का आईएमईआई नंबर मिटा हुआ है। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

Comments