“इंटर्नशाला पोर्टल पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया ।
BOL PANIPAT : IB(PG) कॉलेज के इंटर्नशिप सेल के द्वारा 10 जनवरी 2025 को “इंटर्नशाला पोर्टल पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य इंटर्नशाला पोर्टल पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और उससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में राजनितिक विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर खुशबू मुख्य वक्ता रही | कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “आज के प्रतिस्पर्धा के समय में इंटर्नशिप न केवल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है, बल्कि उनके करियर के लिए एक मजबूत नींव तैयार करती है। हमारा कॉलेज छात्रों को कौशल विकास और अनुभवात्मक शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति 2020 कि दृष्टि के अनुरूप इंटर्नशिप जैसे प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है | इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर , माधवी ने कहा कि इन्तेर्न्शाला पोर्टल के द्वारा विद्यार्थी घर बैठे ही नौकरियों और इंटर्नशिप के विभिन्न अवसरों को तलाश कर सकते है | नई शिक्षा नीति ने विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप करना अनिवार्य है और इस सेमिनार का उद्देश्य भी इस तरह के प्लेटफार्म की जानकारी देना है | मुख्य वक्ता ने इंटर्नशाला का उपयोग करके अपनी रुचि और कौशल के अनुसार सही इंटर्नशिप चुनने के तरीके, आवेदन प्रक्रिया और प्रोफाइल को आकर्षक बनाने के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया सुश्री खुशबू ने इंटर्नशाला पर मौजूद विभिन्न क्षेत्रों की इंटर्नशिप के बारे में जानकारी दी, जैसे कि कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइन, और अन्य। उन्होंने यह भी समझाया कि छात्रों को अपनी रुचि और दीर्घकालिक करियर लक्ष्यों के अनुसार इंटर्नशिप का चयन करना चाहिए।
हमारा कॉलेज छात्रों को कौशल विकास और अनुभवात्मक शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति 2020 की दृष्टि के अनुरूप इंटर्नशिप जैसे प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है |
महाविद्यालय से सभी विभागों के शिक्षकगण सेमिनार का लाभ उठाया | मंच संचालन डॉ. ज्योति गहलोत ने किया और इंटर्नशिप सेल के सभी सदस्यों ने इस सेमिनार के सफल आयोजन में योगदान दिया

Comments