आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में वर्चुअल माध्यम से ‘भाषण’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में वर्चुअल माध्यम से ‘भाषण’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका शालू छाबड़ा ने निभाई।
कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के दो वर्ग थे। प्रथम वर्ग कक्षा छठी से ऑठवीं तक, द्वितीय वर्ग कक्षा नौंवी से बारहवीं तक रहा। इनके विषय थे:-
प्रथम वर्ग कक्षा छठी से ऑठवीं
(क) बच्चों के अपने दादा-दादी से संबंध
द्वितीय वर्ग कक्षा नौंवी से बारहवीं
(क) भारतीय अर्थव्यवस्था पर करोना का प्रभाव
प्रतियोगियों ने उत्साह व जोश के साथ दिए गए विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किएा। जिसमें प्रथम वर्ग में सुभाष सदन की प्रीत प्रथम तथा टैगोर सदन की युक्ति द्वतीय रही। द्वितीय वर्ग में टैगोर सदन की प्रतिभा प्रथम तथा नेहरू सदन की निशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को बधाई देते हुए प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने कहा कि बचपन से ही बच्चे ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की आदत डालें तो वह आ्गे चलकर कामयाब वक्ता बन सकते हैं।

Comments