Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 13, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : लोहड़ी का पर्व नई ऊर्जा, उमंग और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार किसानों के परिश्रम और उनकी फसल कटाई के उत्सव को दर्शाता है। यह त्योहार हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. नीरज कुमार ने कहा, “लोहड़ी का पर्व हमें नई प्रेरणा देता है और हमें अपने जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की सीख देता है। यह त्योहार हमारी परंपराओं और संस्कृति को संजोने का मौका है।”

कॉलेज के चेयरमैन संजीव जैन ने अपने संदेश में कहा, “लोहड़ी का यह पर्व हमें परिश्रम और समर्पण का महत्व समझाता है। मैं कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आए।”

इस शुभ अवसर पर दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह कामना करता है कि लोहड़ी का यह त्योहार आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।

Comments