Saturday, October 31, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगारंग और ओजपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन   

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 31, 2026 Tags: , , , ,

नव निर्वाचित कॉलेज प्रबंधकारिणी के पदाधिकारियो का समस्त स्टाफ सदस्यों ने किया स्वागत, पदाधिकारियों ने भी स्टाफ को दी दीपावली की शुभकामनायें   

इस दिवाली को हम सभी को अनुशासन में जीवन जीने की शपथ लेनी चाहिए: दिनेश गोयल    

BOL PANIPAT , 31 अक्टूबर: एस.डी. पी.जी. कॉलेज पानीपत में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगारंग और ओजपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सांय कालीन सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में एस.डी. पी.जी. कॉलेज पानीपत की नव-निर्वाचित प्रबंधकारिणी के पदाधिकारियों दिनेश गोयल प्रधान, उप-प्रधान महेंद्र अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी राजेश गर्ग और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल का कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया । पदाधिकारियों ने भी सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनायें दी और बाद में उन्हें तोहफे भेंट करके उनका सम्मान किया । मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने पौधा-रोपित गमलें भें करके किया । दीप प्रज्वलन और भगवान की स्तुति के उपरान्त प्रबंधकारिणी ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ जलपान और मिष्ठान ग्रहण किया । आज सम्पूर्ण कॉलेज को दीयों, मोमबत्तियों, फूलों और मालाओं से बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया गया और छात्राओं द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोलियाँ और सेल्फी पोइंट तो देखते ही बनती थी । प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने हनुमान चालीसा और जीवन के दर्शन पर आधारित गीत गाकर सभी को अभिभूत कर दिया । मंच संचालन डॉ संगीता गुप्ता ने किया ।

दिनेश गोयल ने कहा कि दीपावली त्योहार को स्वच्छता के लिए जाना जाता है । इसलिए हमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए इस त्योहार को मनाना चाहिए । दिवाली के दिन काफी लोग गलत प्रवृत्तियों में लीन हो जाते हैं । इस दिवाली को हम सभी को गलत कार्यो से दूर होने की शपथ लेनी चाहिए और क़ानून-व्यवस्था को बनाए रखने की कसम लेनी चाहिए ।

महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक समाज त्यौहारों के माध्यम से अपनी खुशी प्रकट करता है । दीपावली का ध्यान आते ही मन-मयूर नाच उठता है । यह त्यौहार दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है । इस त्यौहार को कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है । अमावस्या की अंधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है । ऐसा मानते हैं की जब भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तब इस खुशी में ही अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था । श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध भी इसी दिन किया था । यह दिन भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी है । इन सभी कारणों से दीपावली हमारे लिए महत्वपूर्ण है ।

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि यह त्यौहार प्रत्येक इंसान के जीवन में खुशियाँ लेकर आये ऐसी उनकी कामना है । दीपावली का त्यौहार हम सभी में जीवन जीने का उत्साह प्रदान करता है । उन्होनें पर्यावरण को बचाने हेतु पटाखे न चलाने की सभी से अपील की । उन्होनें कहा कि इस पावन त्यौहार पर हमें प्रण लेना चाहिए दीपावली को पर्यावरण का ध्यान रखकर मनाएंगे । दीपावली के दिन धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी मान्यताओं के अनुसार कुछ हमें खास बातों से बचना भी चाहिए ।

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ इंदु बाला, डॉ सुरेन्द्र मोहन गुप्ता, डॉ मुकेश पुनिया आदि के साथ समस्त टीचिंग और नॉन-टीचिंग के सदस्य मौजूद रहे ।

Comments


Leave a Reply