निगम ने की बड़ी कार्रवाई।अवैध यूनीपोल हटाने का काम किया शुरू।
राजस्व हानि के साथ-साथ शहर के सौंदर्य करण को बिगाड़ रहे हैं यह अवैध यूनिपोल–निगम आयुक्त।
BOL PANIPAT: 17 जनवरी–माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार और मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार नगर निगम की ओर से अवैध यूनीपोल हटाए जाने के अभियान के तहत नगर निगम की टीमों ने शहर से अवैध यूनिपोल हटाने शुरू कर दिए हैं।
निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालना में शहर में अवैध यूनिपॉल हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की की कि केवल अधिकृत यूनीपोल पर ही विज्ञापन लगवाएं जाएं।
डॉ पंकज यादव ने बताया कि इन अवैध यूनीपोल से नगर निगम को राजस्व की भी बहुत बड़ी हानि हो रही है और यही नहीं ये यूनीपोल शहर के सौंदर्य करण को भी बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर विशेष अभियान चलाया गया है और यह अभियान आगामी 23 जनवरी तक चलाया जाएगा जिसमें शहर के सभी अवैध यूनीपोल हटाए जाएंगे।
निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने बताया कि इसको लेकर उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया की ओर से निगम अभियंता वीरेंद्र मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था और निगम के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस की टीम भी इस कार्य में अवैध यूनीपोल हटाने का काम कर रही है।

Comments