लोकतंत्र की मजबूत के लिए वोट जरूर बनवाये: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीएलओ व स्कूल व कालेज के विधार्थियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में बच्चों ने दी शानादार सांस्कृति प्रस्तुति
BOL PANIPAT , 25 जनवरी। स्थानीय आर्य कन्या पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किये गये जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भाग लेते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबुत बनाने को लेकर हमें मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना होगा। प्रशासन उन दस्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है जहां मतदान पिछले चुनाव में कम हुआ है। उपायुक्त ने खास तौर पर युवाओं से आहवान किया की वो को अपना वोट बनवाये और मतदान के दिन बुथ पर जाकर मतदान करें।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि आज का दिन विशेष दिन है। आज राष्टï्रीय मतदाता दिवस है। संविधान के चार स्तंभ है लेकिन एक पांचवा स्तंभ है मतदाता जिे हमें नहीं भुलना चाहिये।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि हमें वोट के प्रतिशत को बढ़ाना है। सरकार वोट के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर गंभीर है। इसको लेकर जगह -जगह शिविर लगाये जाते हैं। वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है ताकि वोट के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोटर अपना वोट के माध्यम से अच्छी सरकार चुनने का दम रखता है। शहरों में मतदान का प्रतिशत इस बार कम रहा है। इसमें और बढोतरी करने के लिए और प्रयास करने होंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय में हर वर्किंग डे पर वोट बनाने का कार्य होता है। कोई भी युवा वहां जाकर अपनी वोट बनवा सकता है। प्रशासन नागरिकों की मांग पर भी कैंप लगावाकर वोट बनाने का कार्य कर सकता है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में वोट बनवाने को लेकर आवेदन करना होगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं से आह्वान किया की वे वोट जरूर बनवाये व उसका चुनाव के दौरान जरूर उपयोग जरूर करें। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। अगर हमें अपना प्रतिनिधित्व चुनने के लिए लाइर्न में लगना पड़े तो कोई बड़ी बात नही हैं हमें इस पर गौर फरमाना चाहिये।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वे चुनाव से लंबे समय से जुड़े रहे हैं व आर ओ निर्वाचन अधिकारी के बतौर पर जुड़ा रहा हुं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी चुनाव में कौताही नहीं बरतते चुनाव कमिशन उन्हें बरदास्त नहीं करता। उन पर मोटी कार्यवाही होती है व वे चार्ज सीट भी होते हैं।
इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदान दिवस व 25 जनवरी के महत्त्व पर प्रकाश डाला व आहवान किया की वे अपने पड़ोसियों को भी वोट के प्रति जागरूक करें व बुथ पर जाकर मतदान जरूर करें। उपायुक्त ने कहा कि मेयर के चुनाव के होने जा रहे हैं । इसको लेकर मतों को बनाने का कार्य जारी है। इसके लिए नये मतदाताओं को वोट बनवाना चाहिये।
इस मौके पर स्कूली व कालेज के विधार्थियों व बीएलओ को सम्मानित किया। इस मौक पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राना के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments