Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


रुकैया ने रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat EDUCATIONAL , at January 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  बी.बी.ए.तृतीय वर्ष की छात्रा रुकैया ने डॉ. सुनीता ढांडा के निर्देशन में जिला निर्वाचन  कार्यालय द्वारा जिला स्तर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया . इस प्रतियोगिता का विषय “समावेषी सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की  ओर अग्रसर रहा” . छात्रा रुकैया ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर  द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया . कॉलेज परिसर में पहुँचने पर प्रबंधन समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से छात्रों को अपनी कला, ज्ञान और योग्यता का ज्ञान होने के साथ ही चुनौतियों का सामना करने की सीख मिलती है . कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से छात्र स्वयं का मूल्यांकन करते है और अपनी प्रतिमा को निखार पाते है . ऐसे विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होते है अन्य विद्यार्थियों को इनसे सीख ले गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए . विजेता छात्रा को स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया गया . 25 जनवरी, 2025 को 1500/- रुपये नकद राशि देकर छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा . निशा गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई .  इस अवसर पर डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. परवीन कुमार एवं निशा मौजूद रहे .   

Comments