Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी इंटरनेशनल विद्यालय सेक्टर 6 में एयरोडायनेमिक प्रदर्शनी का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 27, 2023 Tags: , , ,

प्रदर्शनी में रॉकेट का मॉडल, पैराशूट, हवाई जहाज तथा अन्य हवाई यंत्रों को दिखाया

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड पर स्थित एसडी इंटरनेशनल विद्यालय सेक्टर 6 में आज एयरोडायनेमिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से कक्षा  9 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | प्रदर्शनी में रॉकेट का मॉडल, पैराशूट, हवाई जहाज तथा अन्य हवाई यंत्रों को दिखाया गया | विद्यार्थियों ने इन यंत्रों का विस्तार से वर्णन करते हुए अभिभावकों व अन्य विद्यार्थियों सहित अध्यापकों का भी मार्गदर्शन किया , उन्होंने बताया कि वायु में उड़ने वाले यंत्र किस प्रकार से गति करते हैं | अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सराहना की तथा प्राचार्या  रुचि शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं  | विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है तथा प्रायोगिक गतिविधियां उनके सीखने को अधिक रूचिकर बनाती हैं | साथ ही विद्यालय में पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया इस मेले में कहानियों , गतिविधियों ,अभ्यास पुस्तकों , विश्व इतिहास,फ्रिक्शन, इंटरनेशनल मार्केट तथा बिजनस आदि से संबंधित पुस्तकें थी , जो विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं | प्राचार्या  रुचि शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के मेले विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका रखते हैं तथा हमारा विद्यालय हमेशा ही इस प्रकार की गतिविधियों के लिए आगे रहता है

Comments