पाइट में मनाया योग दिवस.
BOL PANIPAT : समालखा – यहां पाइट कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया चेयरमैन हरिओम तायल ने सरस्वती पूजन के साथ योग दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें रोजाना योग करना चाहिए। योग करने से मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। भारत ने पूरी दुनिया को दिशा दिखाई है। आज पूरी दुनिया योग कर रही है। अपने बच्चों को योग कराना सिखाएं। योग शिक्षक रवींद्र नांदल व राजेश गोयल ने योगासनों के बारे में बताया। प्राणायाम व योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर खेल अधिकारी डॉ. बजरंग राणा, चीफ वार्डन डॉ. अंकुर सभ्रवाल, डॉ. देवेंद्र प्रसाद व कॉलेज हॉस्टल के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को कॉलेज के चेयरमैन ने प्रमाण पत्र दिए।

Comments