जनता समाधान शिविर में नागरिकों को अधिकारियों के जज्बे का मिल रहा लाभ: जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक
-समस्याओं के समाधान को लेकर लोग खुले मन से पहुंच रहे जनता समाधान शिविर में
-शुक्रवार को 82 नागरिकों ने दी समस्याओं की अर्जी
-हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए: सीएमओ जयंत आहुजा
BOL PANIPAT , 23 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अनूठी पहल जनता समाधान शिविर का प्रदेश के लोगो को व्यापक स्तर पर लाभ मिल रहा है। लोग खुले मन से जनता समाधान शिविर में सवेरे पहुंचते हैं व अपनी समस्याओं का अधिकारियों के सहयोग से समाधान करवा कर लाभ लेते है।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित किये गये जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक ने कहा कि अधिकारियों के जज्बे का लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है। समाधान शिविर में तत्परता से जनता की समस्याओं के हो रहे निदान से लोगों में खुशी की लहर है।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि शिविर में ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग व क्रीड से जुड़ी हुई मिली। अधिकारियों के सहयोग से उनका मौके पर निदान किया गया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों का आभार जताया व समस्याओं के समाधान में आम जनता का सहयोग करने पर आभार प्रकट किया।
समाधान शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा ने कहा कि हमें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिये। ज्यादातर बीमारियों के फैलने के पीछे जागरूकता का अभाव है जब हम सचेत होकर कार्य करते हैं तो उसके परिणाम बेहतर मिलते हैं।
समाधान शिविर में प्रार्थी दिलबाग सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया की उनके मकान पर जनस्वास्थ्य विभाग का पीने के पानी का कोई कनेक्शन नहीं है। पानी को कोई अन्य श्रोत ना होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
शिकायतकर्ता यशपाल ने प्रशासन से शिकायत की कि जिले में बाहरी राज्यों से आये लोगों की धड़ल्ले से बड़ी रकम लेकर ऑनलाइन लेबर की कॉपी बनाई जा रही है। इस से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की प्रार्थना की। इसको लेकर उप निदेशक श्रम विभाग को जांच के निर्देश दिये।
शिकायत कर्ता नाहर सिंह वासी कारद ने प्रशासन से प्रार्थना की कि गांव में एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल लगा कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इस पर प्रशासन से संज्ञान लेने का अनुरोध किया। एक अन्य शिकायतकर्ता परवीन ने प्रशासन से परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने की गुहार लगाई। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिये।
एक अन्य शिकायतकर्ता साक्षी वासी काबड़ी फाटक ने दिव्यांग पेंशन बनवाने का प्रशासन से अनुरोध किया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिये। इस मौके पर सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, एलडीएम राजकुमार,डीएफएससी कुमारी नीतू, ईएसआई डॉ. श्रेया, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल,पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, उसडीओ एचवीपीएन शशी बाला,पशु चिकित्सक डॉ. अशोक लोहान, पुलिस निरीक्षक वेद प्रकाश, जिला पुलिस कंप्लेंट अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments