Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 10, 2026 Tags: , , , , ,

17 सितंबर को ऐतिहासिक देवी मंदिर में शाम को जलाए जाएंगे दीपक

21 सितंबर को आर्य कॉलेज में होगा रक्तदान शिविर

BOL PANIPAT , 10 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के दृष्टिगत वीरवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की उपस्थित रहे।

डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति में यह भावना पैदा करना है कि समाज की समस्याएं केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने सामथ्र्य के अनुसार एक छोटा-सा सेवा कार्य करने का संकल्प ले, तो सामूहिक प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाले इन कार्यक्रमों के तहत 17 सितंबर को स्थानीय ऐतिहासिक देवी मंदिर के परिसर में आशीर्वाद का दीया के रूप में सामूहिक रूप से सांय दीपक जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी भाग लेंगे जो कि विकसित भारत के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। 21 सितंबर को आर्य कॉलेज के परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। विभिन्न सरकारी स्कूलों में मेरे सपनों का भारत विषय को लेकर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन उत्सव भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विभिन्न लाभार्थी प्रमुख गतिविधियों के तहत अपने अनुभव साझा करेंगे और महिलाओं और बच्चों को पौष्टिकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच शिविर, साइबर सुरक्षा, योग, नशा मुक्त भारत इत्यादि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों को सेवा कार्यों से जोडक़र एक मजबूत सामाजिक सहभागिता विकसित की जा सकती है। इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Comments