जिला भर में पी.पी.पी. में 25 से 40 आयु वर्ग के नागरिकों का डाटा सत्यापन कार्य आज से शुरू: ए.डी.सी.
BOL PANIPAT , 6 अप्रैल। जिलाभर में 6 अप्रैल से क्रिड विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र में 25 से 40 आयु वर्ग के नागरिकों का डाटा सत्यापन के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें आम नागरिक सर्वे टीम का सहयोग करें, ताकि डाटा सत्यापन का कार्य निर्बाद्घ रूप से पूरा किया जा सके। यह जानकारी ए.डी.सी. वीना हुड्डïा ने दी।
ए.डी.सी. वीना हुड्डïा ने बताया कि क्रिड विभाग द्वारा जिला भर में उक्त आयु वर्ग के नागरिकों का डाटा सत्यापन का कार्य किया जाना है, जिसके लिए एसओपी का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए क्रिड विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है, जबकि पशु पालन एवं डेयरिंग, आईटीआई और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वे कार्य में लगी टीमों द्वारा 25 से 40 आयु वर्ग के नागरिकों के स्टे्टस, जन्म तिथि और सिंगल फैमली मैंबर संबंधी डाटा सत्यापन कार्य होगा।

Comments