Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय में भारत के निर्वाचन आयोग एवं उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशानुसार एन.एस.एस., एन.सी.सी., यूथ रेड क्रॉस एवं महाविद्यालय के इलेक्शन नोडल ऑफिसर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। एक जागरूक नागरिक वही होता है, जो अपने मत का उपयोग सोच-समझकर और निष्पक्षता से करता है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में हर एक मतदाता की भूमिका अहम होती है|” तत्पश्चात स्वयंसेविका कोमल ने प्राचार्या, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र की परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे और धर्म, जाति, वर्ग, भाषा या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  
एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर खुशबू ने कहा “भारत का लोकतंत्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक है, और इसे मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग किसी भी दबाव, डर या प्रलोभन से मुक्त होकर करना चाहिए।” एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. नरवीर ने बताया “25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था, इसलिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।” यूथ रेड क्रॉस के संयोजक डॉ. जोगेश ने कहा “मतदान से ही देश का भविष्य तय होता है और जैसा मतदान करेंगे, वैसा प्रजातंत्र बनेगा।” महाविद्यालय के इलेक्शन नोडल ऑफिसर डॉ. गुरनाम ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग का मुख्य कार्य भारत में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करना है।  
इस अवसर पर डॉ. किरण मदान, डॉ. निधान सिंह, प्रो. अजय पाल सिंह, डॉ. भगवंत कौर, डॉ. नीतू मनोचा समेत लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments