अंग्रेजी कथा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अंग्रेजी कथा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। निर्णायक मंडल की भूमिका उप प्रधानााचार्या मीना तनेजा तथा महक ने निभाई। मुख्य अतिथि सुनीता मुंजाल रही। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए। प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से कक्षा आंठवी तक के विद्यार्थियों ने तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा नौंवी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता शिक्षाप्रद कहानियों पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता के परिणाम का चयन प्रदर्शन, शब्दावली तथा शिक्षाप्रद विषय पर आधारित था। प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कहानियों को सहायक सामग्री के साथ बहुत अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। सभागार में बैठे सभी विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
प्रथम वर्ग – प्रथम- नेहरू सदन का युवराज
द्वितीय- टैगोर सदन की परी
द्वितीय वर्ग – प्रथम- सुभाष सदन की प्रीत
द्वितीय- टैगोर सदन की सिमरप्रीत
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने तथा मुख्यातिथि सुनीता मुंजाल ने विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनको जीतने पर बधाई दी। प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षाप्रद कहानियाँ हमारे जीवन को ऊचॉंइयों की तरफ ले जाती हैं हमें इन कहानियों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को अच्छाइयों से भरना चाहिए तथा बुराइयों का त्याग करना चाहिए।

Comments