Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के चार विद्यार्थी केयूके की मेरिट सूची में. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 29, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT:- 29 जुलाई 2024 , सोमवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें आर्य कॉलेज के चार छात्र-छात्राओं ने मेरीट सूची स्थान बनाकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला, कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरीट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर मिठाई खिलाकर स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह समेत सभी स्टाफ सदस्यों को इस खास अवसर पर बधाई दी।

कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि वर्तमान में आर्य कॉलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रहे हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज ध्येय यही है आर्य महाविद्यालय में पढने वाले हर विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो।

 प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स के छठे समेस्टर का परिणाम घोषित किया। विश्वविद्यालय की टॉप टेन की सूची में आर्य कॉलेज छात्रा की अंशी मान ने ने 320 अंक लेकर पांचवां स्थान, छात्रा दिवांशी सिहं ने 313 अंक लेकर छठा स्थान, अरूणीमा पाल ने 307 अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया। वहीं छात्र सुनील ने भी 301 अंक लेकर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि गत दिनों केयूके ने बीएससी नॉन मेडिकल के छठे समेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया था जिसमें आर्य कॉलेज की की छात्रा वंशिका ने 2711 अंक लेकर केयूके की टॉप टेन की सूची में पहला स्थान हासिल किया था।   

इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments