Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


अब दसवी पास युवा भी डिप्लोमा करने के बाद बीज, खाद व कीटनाशक बेचने संबंधित लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे : डॉ. आत्माराम गोदारा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 27, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 27 जनवरी। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब दसवी पास युवा भी डिप्लोमा करने के बाद बीज, खाद व कीटनाशक बेचने संबंधित लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। क्योकि हरियाणा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (हमेटी), जीन्द तथा मैंनेज, हैदराबाद द्वारा 10वीं पास युवाओं को जिला स्तर पर डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर (डेसी) करवाया जा रहा है। जिसकी फीस 20,000 रूपये व कोर्स अवधि 48 सप्ताह (केवल 48 शनिवार या रविवार) होगी।

उन्होंने बताया की उक्त डिप्लोमा धारक भारत के किसी भी राज्य में, कृषि विभाग से वैध लाइसेंस प्राप्त करके खाद, बीज व कीटनाशक का व्यापार करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉ. सुरेश चंद्र पानीपत (मोबाइल नं 98139 66393) या उप कृषि निदेशक, पानीपत कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Comments