Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


गांव डाहर में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे डीसी वीरेंद्र दहिया व एसपी लोकेंद्र सिंह।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 28, 2025 Tags: , , , , ,

-सांय लगाई गई विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी

-देर रात्रि तक डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

BOL PANIPAT , 28 जनवरी– डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को गांव डाहर में आयोजित रात्रि प्रवास के दौरान संबोधित करते हुए कहां कि रात्रि प्रवास के दौरान आगामी गांव में रात्रि प्रवास से पहले मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का निवारण होगा। संबंधित विभागों के अधिकारी डीसी और एसपी के आने से पूर्व लोगों से शिकायतें लेकर उनके प्रवास के दौरान ही निवारण करना सुनिश्चित करेंगे। यही नहीं जो शिकायतें उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से संबंधित होगी वह स्वयं उसका संज्ञान लेंगे। अधिकारी लोगों के आवेदनों पर मौखिक जवाब देकर टाल मटोल न करें। लोगों को स्पष्ट बताया जाए, यदि उन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो उसका क्या कारण है, ताकि लोग कार्यालय के चक्कर न काटें। यदि वे पात्र हैं तो उनके आवेदनों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करें। गांव के सरपंच गांव की प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लें और गांव में सरकारी विभागों के कार्यालयों, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र या अन्य कोई भी सरकारी कार्यालय है, उसका समय-समय पर दौरा करते रहें। यदि कहीं कोई समस्या है तो जिला स्तर पर सूचना दें। कार्यक्रम के तहत गांव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। इनमें अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग,क्रीड,खाद्य आपूर्ति विभाग आयुष विभाग स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी शामिल थी।लोगों ने प्रदर्शनी में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल की गई ।

देर रात उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का दौरा भी किया और मौके पर जगह-जगह रुक कर स्वयं पानी निकासी व अन्य स्थान का जायजा भी लिया और मौके पर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए तत्काल इन समस्याओं का निदान भी किया जाए।
यही नहीं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने गांव के दौरे के बाद रात 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर ही दोबारा लोगों की शिकायतों को सुना और उन्हें पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया। इस रात्रि प्रवास में करीब 110 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जों, पैंशन संबंधित शिकायतें, गांव की चौपाल में लाईब्रेरी, स्टेडियम में पेयजल व्यवस्था, बिजली कनैक्शन, मकान मुरम्मत, संबंधित शामिल थी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, एमडी शुगर मिल मनदीप कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मालिक, डीएसपी सतीश वत्स, सचिव आरटीए डॉक्टर नीरज जिंदल, सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Comments