नगर निगम चुनाव 2025 में भाजपा को मिलेगी रिकॉर्ड जीत – दुष्यंत भट्ट
-भाजपा जिला पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
-नगर निगम चुनाव संयोजक विधायक प्रमोद विज ने भी बैठक को किया संबोधित
BOL PANIPAT : 22 फरवरी, शहरी विधायक कार्यालय के सभागार में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया| बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की जबकि पानीपत नगर निगम चुनाव संयोजक एवं विधायक प्रमोद विज ने बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी| बैठक को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा राष्ट्रीय मीडिया शहर प्रमुख ओबीसी मोर्चा राजवीर आर्य ने भी संबोधित किया| भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छोककर ने मन संचालन किया| बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ|
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि संगठन में अद्भुत शक्ति होती है संगठन की सफलता से ही सरकार का गठन होता है और यह हमारे लिए गर्व और गौरव का विषय है कि हम विश्व की सबसे अधिक अनुशासित पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है इसीलिए सभी पद अधिकारी ही नहीं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर निगम के इन चुनाव में समर्पित होकर पानीपत की सभी 27 सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने में पूर्ण सहयोग देना चाहिए और पानीपत नगर निगम के चुनाव संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री किशन लाल पवार और चुनाव संयोजक एवं विधायक प्रमोद विज के निर्देशन में पानीपत नगर निगम के इन चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलवाकर एक नया इतिहास रचना चाहिए आज की बैठक में चुनाव से संबंधित अनेक कमेटियों का गठन भी किया गया और प्रभारी को मौके पर ही उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई|

Comments