Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 11 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 मार्च 2025, पुलिस अधीक्षक लाकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना किला पुलिस की टीम ने रविवार को कुटानी रोड स्थित दलबीर नगर में घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 11 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान दलबीर नगर में खाली मैदान के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की कालोनी में आटा मील के पास खाली मकान के बाहर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को प्लास्टिक कट्टे सहित काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पवन पुत्र रामधन निवासी दुभेटा सोनीपत हाल दलबीर नगर के रूप में बताई। प्लास्टिक कट्टे को चेक किया तो 12 अध्धे व 20 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना किला में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments