Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार. 3600 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा खाईवाली सहित अवैध धंधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को पुलिस की टीम ने जुआ व सट्टा खाईवाली कर रहे तीन युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने का सामान गिट्टी इत्यादी व दाव पर लगी 3600 रूपए की नगदी बरामद हुई।
थाना किला प्रभारी एसआई सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान बबैल से छोटु राम चौक की तरफ आ रहे थे जो छोटु राम चौक गन्दा नाला पुलिया के पास देखा तो 3 व्यक्ति गिट्टी से सडक किनारे सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे थे पुलिस टीम ने दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे तीनो आरोपी युवको को काबू किया। जिसके कब्जे से 3 गिट्टी,कपडा व 3600 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियो ने अपनी पहचान सोनु पुत्र सोमपाल, विकाश पुत्र पाले राम, गोपाल पुत्र किशनपाल वासियान पुरेवाल कालोनी कच्चा कैम्प पानीपत के रूप में बताई।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर तीनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments