Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर 2 युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च 2024, थाना शहर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुरज निवासी गीता कॉलोनी व संदीप निवासी अग्रवाल मंडी के रूप में हुई।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना शहर पुलिस की टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गीता कॉलोनी में मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली को हाइव होटल के पीछे दो युवक आपस में गुथम गुथा होकर आमजन की शांति भंग कर रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 160 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments