इन्टर-कॉलेज वुमन चेस प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडिय़ों ने लहराया जीत का परचम.
BOL PANIPAT, शुक्रवार 11 अप्रैल 2025: आर्य पीजी कॉलेज के खिलाडिय़ों ने इन्टर कॉलेज वुमन चेस प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता खिलाडिय़ों का कॉलेज प्रांगण पहुँचने पर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार जीत के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त विभागध्याक्ष डॉ. राजेश टूर्ण व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेन्द्र शिंगला ने कहा आर्य कॉलेज के विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों में आर्य कॉलेज के लगभग 50 खिलाडी खेल कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त कर अलग-अलग विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस शानदार अवसर पर पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।
जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र में 8 से 9 अप्रैल तक आयोजित इन्टर कॉलेज वुमन चेस प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की महिला खिलाड़ी पूजा, तन्नु, काजल, मृदुल और सृष्टि ने गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के इन खिलाडिय़ों का चयन ऑल इंडिया इन्टर यूनिवर्सिटी के कोचिंग कैम्प के लिए हुआ। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज की टीम ने लीग मैचों में पहले मैच में देशबंधु गुप्ता कॉलेज को हराया, दूसरे मैच में एसडी कॉलेज के साथ मैच ड्रा हुआ और तीसरे मैच में आइटीटीआर कॉलेज को हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर प्राध्यापक राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल व प्राध्यापिका रजनी मौजूद रहे।

Comments