Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 के तहत हर विद्यार्थी को इंटर्नशिप करना जरूरी : डॉ. शशि प्रभा मलिक 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर्नशिप इकाई,आईसीटी   एकेडमी  एवं इंफोसिस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान द्वारा प्रीमियर बैंकिंग पर चलाये जा रहे इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, डॉ निधान सिंह, पवन,  माधवी( संयोजिका, इंटर्नशिप इकाई) ,  हिमांशी, डॉ ज्योति गहलोत, शिखा जुनेजा (सॉफ्ट स्किल ट्रेनर) एवं ICT अकादमी से आए मिस्टर संदीप नैय्यर ( प्रशिक्षक, आईसीटी एकेडमी) को  स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक  ने विद्यार्थियों को  संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में आगे बढ़ने के लिए अपनी स्किल्स को निखारना बहुत जरूरी है क्योंकि विद्यार्थियों को नौकरी पाने के लिए अपने आप को इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा । उन्होंने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र द्वारा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी – 2020 लागू हो गई है जिसके तहत हर विद्यार्थी को इंटर्नशिप करना जरूरी हो गया है ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने आप को रोजगार के लिए भी तैयार कर सके।इंटर्नशिप छात्रों को वास्तविक दुनिया का अनुभव देती है और उन्हें नए कौशल सीखने का मौका देती है| इंटर्नशिप से छात्रों को यह भी पता चलता है कि उनका चुना हुआ करियर क्षेत्र उनके लिए सही है या नहीं| इंटर्नशिप सेल की संयोजिका  सुश्री माधवी ने कहा कि  हमारा महाविद्यालय का उद्देश्य यह है कि हमारा हर विद्यार्थी न केवल यहां से किताबी शिक्षा ग्रहण करें साथ ही अच्छी नौकरी भी लेकर अपने करियर को ऊंचाइयों तक लेकर जाये। इसी उद्देश्य के तहत इंटर्नशिप इकाई विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के नए-नए अवसर प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत रहती है ताकि वह अपने कौशल को बढ़ा सके और प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र ले सके। आईसीटी अकैडमी से आए संदीप नैय्यर ने कहा की इंटर्नशिप के ज़रिए छात्र अपने क्षेत्र में काम करने का अनुभव हासिल करते हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में नेटवर्क बनाने का मौका मिलता है एवं वास्तविक दुनिया के माहौल में काम करने का अनुभव मिलता है।उन्होंने यह भी कहा कि आज के युग में बिना कौशल के विद्यार्थी मार्केट में नहीं बने रह सकते । इस इंटर्नशिप से बीबीए एवं बी.ए अंतिम वर्ष के लगभग 65 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। इस समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप को लेकर अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए।इस सत्र के अंत में  शिखा जुनेजा ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन सुश्री आंचल बत्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री करुणा सचदेवा,सुश्री मनीत कौर,  प्रिया एवं निशा गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर नॉन टीचिंग स्टाफ से  टिंकू, गणेश,  विजय ,पूजा, संगीता आदि का योगदान रहा ।

Comments