Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों ने वरदान वर्मी कम्पोस्ट यूनिट पानीपत का दौरा किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी महाविद्यालय के विद्यार्थियों  ने प्रो पवन कुमार एवं  प्रो अंजलि गुप्ता की अगुवाई में वरदान वर्मी  कम्पोस्ट  यूनिट नजदीक C.I.S.F कॉम्प्लेक्स, N.F.L. पानीपत का दौरा किया | इसके मालिक रमन व  रिंकू ने सभी का स्वागत किया | तत्पश्चात वर्मी कम्पोस्ट के बारे में उन्होंने सभी को गहन जानकारी दी | उन्होंने  बताया की वर्मी कम्पोस्ट बनाने के  लिए ताजे गोबर को पानी छिड़क कर ठंडा किया जाता है जिससे उसकी गर्मी व मीथेन गैस बाहर निकल सके | क्योंकि ताजे गोबर की गर्मी से केंचुए मर सकते है | इसके बाद इसके बेड़ तैयार करके इसमें केंचुए डाले जाते है | बाद में इसे ऊपर से ढ़का जाता है ताकि इनको गर्मी व रौशनी से बचाया जा सके | लगभग तीन महीने में ये कच्ची गोबर को खा कर खाद  में बदल देते है | वर्मी कम्पोस्ट को ऊपर से हटा दिया जाता है तब केंचुए  नीचे चले जाते है | हटाए गए कम्पोस्ट को मशीन में छान कर , पैक किया जाता है | इसके बाद इस खाद को बेच कर किसान लाखो रूपए कमा सकते है | आज का ये दौरा विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों  के लिए बहुत ही लाभदायक रहा |

Comments