Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत  के छात्रों ने “ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0” में भाग लिया.  शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत के ड्रग एब्यूज सेल, एन.एस.एस., और एन.सी.सी. इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0” रैली में महाविद्यालय के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। इस रैली का आयोजन हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ड्रग फ्री हरियाणा अभियान” के अंतर्गत किया गया। साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ हरियाणा के शिक्षा मंत्री  महिपाल ढांडा  ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पानीपत के उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी युवाओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई यह पहल नशे के खिलाफ एक सशक्त सामाजिक आंदोलन बनेगी।” कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “युवा वर्ग इस प्रकार की रैलियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। नशा विरोधी संदेश समाज को जागरूक करने में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध होगा।” छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के प्राध्यापक मनीष नंदल और मोहित धीमान ने भी रैली में भाग लिया।

ड्रग एब्यूज सेल के संयोजक प्रो. अजय पाल सिंह ने कहा, “नशे से लड़ाई केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की है। युवा वर्ग इस मुहिम का नेतृत्व कर सकता है।” एन.सी.सी. प्रभारी डॉ. नरवीर सिंह ने बताया कि “एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यह रैली उनके सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है।” एन.एस.एस. संयोजिका खुशबू ने कहा, “ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश केवल एक राज्य तक सीमित नहीं रहेगा, यह पूरे देश में गूंजेगा और लाखों युवाओं को दिशा दिखाएगा।”

Comments