राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां.
BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2023, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कॉलेज एन.एस.एस इकाई द्वारा विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। एन.एस.एस स्वयंसेवकों द्वारा सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को गोलियां खिलाई गई। विद्यार्थियों को बताया गया है कि यह दवाई चबाकर लेनी चाहिए व उसके उपरान्त थोड़ा पानी पी लेना चाहिए।
प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी को जागरूक करते हुए कहा कि आज खानपान में जो बदलाव आ रहे हैं, हमें समय रहते सतर्क रहने की आवश्यकता है। कई बार पत्ता गोभी जैसी सब्जियों में कीड़े होते हैं जो पेट व आंतों में चले जाते हैं, समय-समय पर चिकित्सक की सलाह से हमें एल्बेंडाजोल गोली लेते रहना चाहिए।
एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा ने भी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्रो विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार फरवरी व अगस्त के महीनों में साल में 2 बार यह दिवस मनाया जाता है। इस अभियान में 19 वर्ष तक कि आयु के सभी लोगों को यह गोली सरकार की तरफ से निःशुल्क खिलाई जाती है। डॉ मनीषा ने बताया कि आर्य महाविद्यालय में एल्बेंडाजोल की लगभग 1200 गोलियों का वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए समस्त एन एस एस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Comments