जिले की मंडियों में 216679.3 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आवक व 200804.7 मीट्रिक टन की हुई खरीद: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
-मंडियों में किसानों की सुविधा का रखा जा रहा विशेष ध्यान
BOL PANIPAT , 19 अप्रैल। जिला उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मंडियो में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। मंडियों में खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। 18 अप्रैल तक मंडियों में 216679.3 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई है व 200804.7 मीट्रिक टन की खरीद हुई है और 88451 मीट्रिक टन की अब तक लिफ्टिंग हुई है ।
उपायुक्त ने बताया कि सभी मंडियों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पानीपत मंडी में 24910.3 मीट्रिक टन की आवक हुई व 23808.3 मीट्रिक टन की खरीद हुई व 12654.4 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है। बाबरपुर मंडी में अब तक 14681.3 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई व 14441.7 की खरीद हुई और 12700 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि बबैल मंडी में 3525.7 मीट्रिक टन की आवक हुई व 3497.8 की खरीद हुई और 1913.7 की लिफ्टिंग हुई। बापौली मंडी में 21176.8 की आवक हुई व 19879.5 की खरीद हुई और 6537 की लिफ्टिंग हुई है। सनौली में 3169.3 की आवक हुई और 2791.2 की खरीद हुई और 1350 की लिफ्टिंग हुई है।
इसी प्रकार समालखा मंडी में 56511.7 की आवक 54427.4 की खरीद हुई और 19847.6 की लिफ्टिंग हुई है। मडलोडा मंडी में 41826.1 की आवक और 33913.6 की खरीद हुई और 9616 की लिफ्टिंग हुई है। छिछराना में 10910.8 की आवक हुई और 9202.2 की खरीद हुई व 3742 लिफ्टिंग हुई। उरलाना कलां में 1857.3 की आवक हुई ओर 1832.8 की ही खरीद हुई और 700.1 लिफ्टिंग हुई। इसराना मंडी में 31987 की आवक, 30899.2 की खरीद और 13549 की लिफ्टिंग हुई है। नौल्था में की आवक नहीं और ना ही खरीद की कोई सूचना है। अहर मंडी से 6123 की आवक हुई व 6111 की खरीद हुई है और 5841.2 की लिफ्टिंग हुई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लिफ्टिंग में और तेजी लाएं व किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

Comments