Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


अक्षय तृतीया पर होने वाले संभावित बाल विवाहों के विरुद्ध रैली के माध्यम से गांवों में जागरुकता अभियान चलाया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 19, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्कूली बच्चों ने रैली के द्वारा अक्षय तृतीया पर होने वाले संभावित बाल विवाहों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत पानीपत में निंबरी गांव में एम डी डी ऑफ इंडिया, शिक्षा विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला संरक्षण बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी ने बाल विवाह जैसी कुरीति के विषय में लोगों को अक्षय तृतीया के दिन व अन्य दिनों में बाल विवाह के प्रति चौकस निगाह रखने को कहा। लोगों को बताया गया कि अगर उन्हें कहीं से भी जानकारी मिलती है कि कहीं बाल विवाह के बारे में सोचा जा रहा है या बाल विवाह करवाया जा रहा है तो तुरंत संरक्षण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी द्वारा जारी नम्बर पर या जिला प्रशासन द्वारा जारी नम्बर पर सूचना दे।
सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह किशोरियों के अधिकारों का हनन है जिसके चलते किशोरियां शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा आर्थिक रूप से भी समृद्ध नहीं हो पाती। अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में शादियां हो रही हैं जिस कारण बाल विवाह होने की भी संभावनाएं हैं, इसलिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिनमें प्रभात फेरी, साइकिल रैली, मीटिंगों व नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्कूल हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लोगो को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक किया जाना चाहिए ताकि अक्षय तृतीया के मौके पर वह चौकस रहे तथा बाल विवाह की जानकारी मिलते ही तुरंत सूचना दे। सभी को अपनी निगाहें चौकस रखनी होगी ताकि हमारे गांव में बाल विवाह की घटना ना हो।
सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पायल ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह सभी मिलकर बाल विवाह के खिलाफ कदम उठाए। बाल विवाह नामक बुराई को खत्म करके ही हम एक स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

Comments