ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं हड्डी रोग जांच शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
BOL PANIPAT : बबैल, 13 जुलाई। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, बबैल द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य हित में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं हड्डी रोग जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीणों एवं मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर के मुख्य चिकित्सक डॉ. शोभित गोयल (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स) ने घुटनों, कमर एवं जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की विस्तार से जांच की। जांच के दौरान जिन मरीजों को आवश्यकता महसूस हुई, उन्हें एक्स-रे कराने की सलाह दी गई तथा कुछ मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी परामर्श भी दिया गया।
डॉ. गोयल ने उपस्थित लोगों को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित व्यायाम तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
यह शिविर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, बबैल में आयोजित किया गया। सेवा केंद्र की संचालिका बीके पूनम बहन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। इस अवसर पर बीके सुषमा बहन सहित बीके मीनू बहन, बीके प्रीति बहन एवं बीके पूजा बहन ने मरीजों के पंजीकरण, व्यवस्था एवं सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े बीके नरेंद्र, बीके देवेंद्र, बीके सतीश, बीके नरेश, बीके राजेंद्र, बीके जीत सिंह, रामपाल, बजिंदर, मास्टर रविंद्र एवं राजेश सैनी सहित अनेक बीके भाई-बहनों का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा किए गए इस जनसेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। संस्था की ओर से बताया गया कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Comments